सीतारमण ने की श्रीति वडेरा के साथ चर्चा

लंदन 08 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां प्रूडेंशियल पीएलसी की अध्यक्ष सुश्री श्रीति वडेरा से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान श्रीमती सीतारमण ने एफडीआई नीति में सुधारों के कारण भारत में बीमा क्षेत्र में वृद्धि का उल्लेख किया और स्वास्थ्य बीमा तथा अन्य उत्पादों के अलावा पुनर्बीमा तथा तृतीय पक्ष बीमा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वित्त मंत्री ने सुश्री वडेरा को गिफ्ट सिटी में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र में अवसरों से अवगत कराया तथा प्रूडेंशियल को वहां के पारिस्थितिकी तंत्र के साथ गहन जुड़ाव की खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें वैश्विक पुनर्बीमा सेवाओं के साथ-साथ भारत में निवेश के लिए वैश्विक निधि प्रबंधन हेतु गिफ्ट सिटी सेवाओं पर विचार करना शामिल है।

सुश्री वडेरा ने वित्त मंत्री को भारत में स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में प्रूडेंशियल के आगामी उद्यम के बारे में जानकारी दी तथा भारत में निवेश तथा निधि प्रबंधन अवसरों की खोज के लिए गिफ्ट सिटी के साथ अधिक से अधिक जुड़ने के बारे में बात की।

वित्त मंत्री ने ब्रिटेन और भारत के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला, विशेष रूप से व्यापार और निवेश के क्षेत्र में तथा इसमें निजी इक्विटी और उद्यम पूंजी निवेश, परिसंपत्ति प्रबंधन और वित्तीय सेवाएं और बीमा भी शामिल हैं।

इस बातचीत में हाल ही में बजट घोषणाओं के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें भारत के वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के विस्तार का समर्थन करने से संबंधित चर्चाएं भी शामिल थीं।

 

 

Next Post

ब्रिक्स चैंबर की महिला सशक्तीकरण इकाई का लिंग समानता के लिए वैश्विक त्वरित कार्रवाई पर बल

Tue Apr 8 , 2025
नई दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला सशक्तीकरण इकाई (ब्रिक्स सीसीआई वी) ने ‘समान लिंग वाली दुनिया के लिए त्वरित कार्य’ शीर्षक से श्वेतपत्र जारी किया है जिसमें महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए सार्थक वैश्विक कार्यक्रम शुरू करने पर बल दिया गया है। […]

You May Like