डुबलिन(आयरलैंड) 27 मई (वार्ता) अठारह साल की एलिस टेक्टर को आगामी महिला टी-20 विश्वकप के लिए आयरलैंड की टीम में चोटिल लॉरा डेलानी की जगह शामिल किया गया है। डेलानी की चोट कैसी है, यह अभी पता नहीं चला है, लेकिन यह इतनी गंभीर है कि वह टूर्नामेंट और वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के बीच 28 मई से शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज से बाहर हो सकती हैं।
डेलानी का न होना आयरलैंड के लिए एक बड़ा झटका है। 33 साल की यह खिलाड़ी देश की सबसे अनुभवी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 132 मैच खेले हैं। उन्होंने इस प्रारुप में 1659 रन बनाए हैं और 96 विकेट लिए हैं, जो टीम के लिए उनकी ऑल-राउंड अहमियत को दिखाता है।
वहीं टेक्टर ने अभी तक अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय पर्दापण नहीं किया है, लेकिन 2024 में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद से वह आयरलैंड के लिए पांच एकदिवसीय मैच खेल चुकी है।

