दिव्यांगजनों को कल मिलेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र 

जबलपुर। दिव्यांगजनों के लिए आगामी 6 फरवरी का दिन विशेष सौगात लेकर आ रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रयासों से जिला अस्पताल विक्टोरिया में मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाये जायेगें।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के समस्त दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। प्रमाण-पत्र बनने से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और पेंशन जैसी योजनाओं में सीधी मदद मिलेगी।

निगमायुक्त के अनुसार विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड मौके पर ही दिव्यांगता का परीक्षण करेगा। प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है ताकि आवेदकों को भटकना न पड़े। इस प्रमाण-पत्र के माध्यम से दिव्यांगजन शासन की विभिन्न सब्सिडी और सहायता कार्यक्रमों के लिए पात्र हो सकेंगे।

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

नगर निगम द्वारा दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उनकी दैनिक बाधाओं को कम करने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र दिव्यांगजनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र हितग्राही अपना पंजीकरण कराने के लिए नगर निगम मुख्यालय स्थित शासकीय योजना विभाग कमरा नंबर 30 में संपर्क कर सकते हैं। शासकीय योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदक नगर निगम जबलपुर की सीमा के भीतर का निवासी होना चाहिए और उसके पास वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। दिव्यांगजन विभाग में जाकर निर्धारित फॉर्म भरकर और आवश्यक दस्तावेज जमा कर पंजीकरण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज लाना होगा।

Next Post

बरगी बांध: किसानों ने सुनाया दर्द, पिछले 2 साल से नहर से रिस रहा था पानीे

Thu Feb 5 , 2026
जबलपुर। सगड़ा झपनी गांव के पास स्थित बरगी बांध परिक्षेत्र से रीवा तक जाने वाली दांई तट नहर फूटने के मामले में स्थानीय किसानों ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान जो बताया उसने जिम्मेदार विभाग के लापरवाह अधिकारियों की कलई खोल दी। किसानों ने दो टूक कहा कि सगड़ा झपनी […]

You May Like