होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर ईरान-ओमान समझौते के करीब : रिपोर्ट

तेहरान, 04 अगस्त (वार्ता) ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक समुद्री यातायात बहाल करने के लिए एक समझौते के करीब पहुंच गये हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित समझौते के तहत फारस की खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाज ईरान के नियंत्रण वाले उसके तट के निकट स्थित समुद्री मार्ग से गुजरेंगे, जबकि बाहर निकलने वाले जहाज ओमान के निकट स्थित मार्ग का उपयोग करेंगे।
ईरानी अधिकारियों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि जहाजों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा, लेकिन पर्यावरणीय प्रभाव, मालवाहक जहाजों और तेल टैंकरों की सुरक्षा तथा आवश्यक कर्मियों पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए “सेवा शुल्क” लिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार इस शुल्क से प्राप्त राजस्व ईरान और ओमान के बीच बराबर बांटा जाएगा।
एक अमेरिकी अधिकारी ने ईरान के इस दावे को सही नहीं बताया। उन्होंने कहा कि जलडमरूमध्य में किसी भी “अस्थायी” नौवहन मार्ग के उपयोग के लिए ईरान की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी और न ही किसी प्रकार का टोल लिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के कुछ वरिष्ठ अधिकारी इस प्रस्ताव को लेकर संशय में हैं। उनका मानना है कि यह व्यवस्था ईरान के प्रति रियायत के समान हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ईरान के कुछ अधिकारियों ने भी इस समझौते की प्रभावशीलता पर सवाल उठाये हैं। उनका मानना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यवस्था अमेरिका की ओर से संभावित नए हमलों को रोकने में सक्षम होगी या नहीं।

.....

Next Post

वर्तमान में यदि पूरे प्रदेश में चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता -कुंडल 

Tue Aug 4 , 2026
बागली। कन्नौद खातेगांव विधान सभा के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य कैलाश कुंडल अल्प प्रवास में बागली आए उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को दतिया उप चुनाव की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है वर्तमान में […]

You May Like