
भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भोपाल महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोशनपुरा चौराहे से कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कैंडल मार्च के दौरान महिला कांग्रेस ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
