ओकिनावा में यौन हमले के मामले में अमेरिकी मरीन के एक सैनिक को सात साल की सजा

टोक्यो, 24 जून (वार्ता) जापान के ओकिनावा में तैनात एक अमेरिकी मरीन सैनिक को पिछले साल मई महीने में एक महिला पर यौन हमला करने और उसे चोट पहुंचाने के प्रयास के आरोप में सात साल की जेल की सजा हुयी है।

नाहा जिला अदालत ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी मरीन सैनिक जैमेल क्लेटन (22) को एक महिला पर हमला कर उसका गला घोंटने और यौन हमला करने के प्रयास के लिए सात साल जेल की सजा सुनायी गयी। अदालत ने बताया कि यह हमला बेहद खतरनाक था और पीड़िता की जान को गंभीर खतरा पहुंचा सकता था।

अभियोजकों ने दस साल की सजा की मांग की जबकि बचाव पक्ष ने महिला की गवाही को अविश्वसनीय बताते हुए बरी करने की दलील दी। जज ने महिला की गवाही को विश्वसनीय माना और आरोपी की दलीलों को खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि ओकिनावा में अमेरिकी सैनिकों से जुड़े अपराध पुरानी समस्या हैं। 1972 से 2023 के बीच लगभग 6,200 आपराधिक मामले दर्ज हुये हैं, जिनमें हत्या, बलात्कार और डकैती जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

 

Next Post

अमेरिका अफगानिस्तान की जब्त जमा धनराशि तत्काल जारी करेः मुत्ताकी

Tue Jun 24 , 2025
काबुल, 24 जून (वार्ता) अफगान तालिबान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अमेरिका से देश के विदेशी भंडार को तुरंत जारी करने का आह्वान किया है। श्री मुत्ताकी ने कहा है कि अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान की संपत्तियों को फ्रीज करना अवैध है और अमेरिका के फैसले ने […]

You May Like