शिवपुरी में महिला को हथियार बनाकर किराना व्यापारी के साथ एक लाख की लूट, अश्लील वीडियो बनाई

शिवपुरी: शिवपुरी जिले मे फिर एक बार और महिला को हथियार बनाकर लूटने का मामला समाने आया है, पीडित व्यापारी को अपने थाने की पुलिस पर भरोसा नही था इस कारण वह सीधे एसपी शिवपुरी के पास आया था। पीडित किराना व्यापारी ने बताया कि हथियार की नौक पर उसका नग्न कर महिला के साथ् अश्लील वीडियो बनाया और एक लाख रूपए लूट लिए, व्यापारी ने अपने बैंक का ट्रांसजेक्शन भी अपनी शिकायत के साथ दिया, पूरे मामले मे सबसे खास बात यह है कि आरोपी अज्ञात नही ज्ञात है।
भौती कस्बे के हाईस्कूल के पास रहने वाले किराना व्यापारी विशाल सिंह चौहान ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी बाइक से पुराने मकान की ओर जा रहा था। इसी दौरान उप तहसील के आगे स्थित पुलिया के पास संजू लोधी उर्फ संजू बाबा, सुल्तान खान, जयकुमार उर्फ जैकी लोधी तथा एक अन्य युवक ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि चारों लोग उसे जबरन खर्रेश्वर मंदिर के सामने पारीच नदी घाट पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और एक महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो तैयार किया गया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग शुरू कर दी।
पहले ऑनलाइन ट्रांसफर, फिर कट्टा दिखाकर मांगे एक लाख रुपये
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सबसे पहले व्यापारी के मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कराकर 2500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद कथित तौर पर कट्टा दिखाकर उससे एक लाख रुपये की मांग की गई। विशाल का कहना है कि जान के डर और बदनामी की आशंका के चलते उसने अपने भाई से संपर्क किया और खाते में 20 हजार रुपये मंगवाकर आरोपियों को दे दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों का दबाव कम नहीं हुआ।
बाइक और मोबाइल छीना, 80 हजार रुपये और देने पड़े
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसकी बाइक और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए तथा सुबह 11 बजे तक शेष 80 हजार रुपये लाने की धमकी दी। डर के माहौल में वह घर पहुंचा और व्यवस्था कर 80 हजार रुपये लेकर आरोपियों को दे आया। इसके बाद उसे उसका मोबाइल और बाइक वापस किए गए।
विशाल ने दावा किया है कि उसके पास ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड मौजूद हैं। साथ ही उसने यह भी कहा है कि आरोपियों द्वारा रुपये लेने से जुड़े कुछ वीडियो और अन्य साक्ष्य भी उसके पास हैं, जिन्हें वह जांच में पुलिस को उपलब्ध करा सकता है।

Next Post

मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने अवसर गंवाया: डॉ बाजपेयी

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति और प्रत्याशी चयन पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी ऐसी गतिविधि है, जिसका राजनीतिक बाजार में कोई प्रभाव या हलचल नहीं है। […]

You May Like