भारत में चीन दूतावास ने मानसरोवर यात्रा को शुरू करने का स्वागत किया

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) भारत में चीनी दूतावास ने वर्ष 2026 के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा को भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए फिर से शुरू करने का स्वागत किया है।

दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस वर्ष 1,000 भारतीय तीर्थयात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सुश्री जिंग ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ हमें इस वर्ष 1,000 भारतीय तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करते हुए खुशी हो रही है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा इन दो महान सभ्यताओं के बीच विश्वास, मित्रता और जन-जन के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए एक सेतु का काम करेगी।

 

 

Next Post

मामूली विवाद बन गया सत्ता, सिस्टम और साख की लड़ाई .

Fri May 1 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित जबलपुर में स्मार्ट सिटी कार्यालय का प्रशासनिक विवाद सत्ता, सिस्टम और साख की लड़ाई में पूरी तरह तब्दील हो चुका है। शहर के राजनीतिक गलियारों में जहां आईएएस अधिकारी पर सत्ता पक्ष के दबाव की चर्चाएं जोरों पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष […]

You May Like