फीफा विश्वकप: मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

वैंकूवर (कनाडा), 22 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप जी में मिस्र ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मिस्र 4 अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। मैच का शुरुआती गोल 15वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिए फिन सुरमन ने हेडर से किया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ तक इस बढ़त को बनाये रखा। दूसरे हाफ में मिस्र ने आक्रामक खेल दिखाते हुए वापसी की। 58वें मिनट में मोस्तफा ज़िको ने हेडर द्वारा गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद 67वें मिनट में कप्तान मोहम्मद सालाह ने शानदार ‘वन-टू’ मूव के जरिए गोल कर मिस्र को 2-1 से आगे कर दिया। मैच समाप्त होने से 10 मिनट पहले मिस्र ने तीसरा गोल किया। यह गोल 81वें मिनट में सालाह की कॉर्नर किक पर स्थानापन्न ट्रेज़ेगेट ने डाइविंग हेडर से किया। इसने मिस्र की 3-1 से जीत पक्की कर दी। इस हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम 1 अंक के साथ ग्रुप में सबसे निचले स्थान पर खिसक गई है।

 

 

Next Post

शांति वार्ता के बीच नया तनाव, ईरान ने अमेरिकी बातचीत को क्यों दिया ‘मिनाब 168’ नाम? इससे जुड़ा है कनेक्शन

Mon Jun 22 , 2026
स्विट्जरलैंड में चल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को ईरान ने ‘मिनाब 168’ नाम दिया है, जो 168 स्कूली छात्राओं की मौत की याद दिलाता है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही महत्वपूर्ण शांति वार्ता एक नए और भावुक मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान ने इस वार्ता […]

You May Like