कटनी का शातिर बदमाश जबलपुर स्टेशन से गिरफ्तार

कटनी: मेहर से बोलेरो कार और मोबाइल चोरी करने वाला कटनी का शातिर बदमाश आखिरकार जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी चोरी की बोलेरो कार और मोबाइल फोन छुपाकर जबलपुर स्टेशन पहुंचा था। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर संदिग्ध हालत में घूमते समय जीआरपी टीम की नजर उस पर पड़ी। पकड़े जाने से पहले उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 28 वर्षीय विलास गुप्ता पिता रामबाबू गुप्ता, निवासी स्टेशन नगर कटनी है। उसके कब्जे से चोरी की बोलेरो कार, चार मोबाइल फोन और नगद 4 हजार रुपये समेत करीब 1 लाख 11 हजार का सामान बरामद किया गया।सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता था।

बीते दो दिन पूर्व उसने मेहर से बोलेरो कार और मोबाइल चोरी किए थे। शनिवार देर रात सूचना मिलने पर जीआरपी ने जबलपुर स्टेशन से उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तारी की।तलाशी में चोरी के मोबाइल फोन बरामद होने के बाद आरोपी पर पूर्व में दर्ज कई आपराधिक प्रकरणों की पुष्टि हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।

Next Post

जीएसटी दरों में छूट का लाभ आम लोगों को मिले - यह सुनिश्चित करे सरकार : कांग्रेस

Sat Sep 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती करके आम लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास हुआ है लेकिन अब यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस पहल से खास लोग ही नहीं बल्कि जन सामान्य लाभान्वित हों। […]

You May Like