
दमहो। गुरुवार को पीएम श्री पीजी कॉलेज के हॉल में एक बाज पक्षी घुस गया और बाहर निकलने का रास्ता न मिलने से अंदर ही फंसा रहा।बताया गया कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाज हॉल के अंदर ही उड़-उड़कर बाहर निकलने का रास्ता तलाशता रहा, लेकिन वह असफल रहा। कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे और रेंजर विक्रम चौधरी के निर्देशन में वनरक्षक मयंक और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद हॉल में फंसे बाज को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।जांच में बाज स्वस्थ पाए जाने पर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
