फैसल खान के आरोपों पर आमिर खान के परिवार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘कठिन समय था’

आमिर के भाई फैसल खान ने ‘कमरे में कैद रखने’ और ‘गलत दवाएं’ देने का लगाया था आरोप, परिवार ने कहा- सभी फैसले मेडिकल सलाह से लिए गए थे।

मुंबई, 11 अगस्त (वार्ता): अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद, अब खान परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। फैसल खान ने हाल ही में दावा किया था कि आमिर और उनके परिवार ने उन्हें एक साल तक घर में कैद रखा और उन्हें गलत दवाएं दीं। इन आरोपों पर परिवार ने कहा है कि वे इन “पीड़ादायक और गुमराह करने वाली बातों” से बहुत दुखी हैं।

परिवार ने बयान में कहा कि फैसल से जुड़े सभी फैसले मेडिकल पेशेवरों की सलाह के बाद और परिवार की सामूहिक सहमति से लिए गए थे। उनका मकसद सिर्फ फैसल की भावनात्मक और मानसिक भलाई सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा, “चूंकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इन घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है, इसलिए हमें अपने इरादे स्पष्ट करने और एक परिवार के रूप में अपनी एकजुटता की पुष्टि करना आवश्यक लगता है।” परिवार ने मीडिया से इस निजी मामले को सनसनीखेज गॉसिप में न बदलने की अपील भी की है।

Next Post

पर्यावरण से समन्वय विषय पर संगोष्ठी का शुभारंभ

Mon Aug 11 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग के ध्येय लोक निर्माण से लोक कल्याण को साकार करने के उद्देश्य से पर्यावरण से समन्वय विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी-सह प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ रविंद्र भवन में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने […]

You May Like