गौमाता पवित्रता की पराकाष्ठा,एक भी गौमाता बेसहारा न रहे

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गौमाता पवित्रता की पराकाष्ठा है. गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं. एक भी गौमाता बेसहारा नहीं रहेंगी. उप मुख्यमंत्री ने मनगवां विधानसभा अन्तर्गत हिनौती गौधाम में दो करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 4 गौवंश संरक्षण शेड का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने गौपूजन कर गायों को गुड़ और चना खिलाया.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौ माता की रक्षा से सृष्टि की रक्षा होती है. भारत माता की जय से पहले गौमाता की जय है. उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ गौमाता को भी बचाना आवश्यक है. हिनौती गौधाम में आने वाले समय में 60 शेड बनाकर लगभग 50 हजार गौवंशों का संरक्षण किया जाएगा. कार्यक्रम में अपने आशिर्वचन में अयोध्या से पधारे जगतगुरू राघवाचार्य ने कहा कि गौमाता की सुख-शांति से ही धरती पर सुख-शांति स्थापित होती है.

Next Post

प्रवेश उत्सव पर वेलकम किट वितरित

Sun Jun 29 , 2025
भैरूंदा. नगर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव का आयोजन किया. जिसमें संस्था में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया.कार्यक्रम के दौरान नव प्रवेशित विद्यार्थियों को वेलकम किट प्रदान की गई. वेलकम किट का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक मार्गदर्शन देना तथा उन्हें संस्थान की गतिविधियों से […]

You May Like