
कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में मुख्य बाजार में गत 20 जून की रात्रि को हुए रोहित चंचलानी हत्याकांड मामले में आरोपी आकाश पोपटानी पिता प्रकाशचंद पोपटानी उम्र-33 वर्ष निवासी-कैरिन लाईन माधवनगर, दीपक मोटवानी पिता सुरेश कुमार मोटवानी उम्र-30 वर्ष निवासी-राबर्ट लाईन थाना माधवनगर, महेश कुमार आडवानी पिता गुलाबराय आडवानी उम्र-30 वर्ष निवासी- राबर्ट लाईन थाना माधवनगर में पुलिस ने तीनों आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हथकड़ियों में पैदल ले जाकर घटनास्थल तस्दीक करवाया। बता दें कि आरोपी आकाश , दीपक और महेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि आरोपियों को लेकर लगातार अफवाहों का दौर चलने से क्षेत्र का माहौल फिर से खराब हो गया था। बुधवार को निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्रित हो गए और आरोपियों की तस्वीरें व वीडियो बनाते नजर आए। पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकालकर जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की पुलिस कार्रवाई से जनता में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है, जबकि अपराधियों में डर का माहौल बन गया।
