आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े चोरी

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सरकारी क्वार्टर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में वारदात को अंजाम देते हुए दिनदहाड़े एक क्वार्टर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना सरकारी क्वार्टर, आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज परिसर में हुई। फरियादी रोहित पिता गोपाल कोहली ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मोना दोपहर करीब 12:00 बजे अपने-अपने काम पर निकल गए थे। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था।शाम करीब 4:00 बजे जब रोहित खाना खाने के लिए काम से वापस घर लौटा, तो उसके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और किवाड़ खुले थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।रोहित ने जब अलमारी की जांच की, तो पता चला कि अज्ञात बदमाश लॉकर में रखे 50,000 रुपये नगद, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी बिछिया चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना भंवरकुआं पुलिस को दी।पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की आवाजाही का पता लगाया जा सके।

Next Post

राजनाथ ने इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की,पश्विम एशिया की स्थिति पर भी हुई बात

Thu Apr 30 , 2026
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) भारत और इटली ने रक्षा औद़योगिक क्ष़़ेत्र के साथ साथ सेनाओं के स्तर पर परस्पर सहयोग बढाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने एक द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना पर भी सहमति व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पश्विम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा […]

You May Like

मनोरंजन