राजनाथ ने इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की,पश्विम एशिया की स्थिति पर भी हुई बात

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) भारत और इटली ने रक्षा औद़योगिक क्ष़़ेत्र के साथ साथ सेनाओं के स्तर पर परस्पर सहयोग बढाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने एक द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना पर भी सहमति व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पश्विम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय बैठक की जिसमें दोनों मंत्रियों ने दोहराया कि भारत और इटली के बीच सामरिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और पारस्परिक सम्मान जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है। दिल्ली छावनी स्थित मानेकशा सेंटर में हुई इस बातचीत के बाद श्री सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी बात रखी।
श्री सिंह ने कहा , ”आज दिल्ली में अपने इतालवी समकक्ष गुइडो क्रोसेटो का स्वागत करके और उनके साथ विस्तृत वार्ता करके प्रसन्नता हुई। हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की,

जिसमें पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति भी शामिल है। हमने भारत के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम और इटली की रक्षा सहयोग पहल के तहत पारस्परिक रूप से लाभकारी रक्षा औद्योगिक सहयोग को और विकसित करने के उपायों पर भी चर्चा की। दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच सैन्य सहभागिता से संबंधित वर्ष 2026-27 के लिए एक द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना (एमसीपी) का भी आदान-प्रदान किया गया।” उन्होंने अपने इतालवी समकक्ष के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की, जिसमें पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति भी शामिल है। दोनों मंत्रियों ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम और इटली की रक्षा सहयोग पहल के तहत पारस्परिक रूप से लाभकारी रक्षा औद्योगिक सहयोग को आगे बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना में दोनों देशों की रक्षा सेनाओं के बीच सैन्य गतिविधियों की दिशा निर्धारित की गयी है। बैठक में दोनों प्राचीन समुद्री राष्ट्रों के बीच विभिन्न प्रमुख समुद्री मुद्दों पर समानता का भी उल्लेख किया गया, जिसमें गुरुग्राम स्थित सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र के माध्यम से सूचना आदान-प्रदान शामिल है। बैठक से पहले, इतालवी रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी। मानेकशॉ सेंटर पहुंचने पर इतालवी रक्षा मंत्री ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया।

.....

Next Post

एग्जिट पोल दिखा रहे कांग्रेस को आईना, डूबती नैया के साथ सहयोगियों का भी अंत: सीएम डॉ यादव 

Thu Apr 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एग्जिट पोल के बहाने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस को आईना दिखा रहे हैं और पार्टी देश से धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो भी दल कांग्रेस के साथ गया, उसका […]

You May Like

मनोरंजन