जेल की चारदीवारी में गूंजेगा गणेश उत्सव, बंदियों ने बनाई गोबर से गणेश प्रतिमाएं

इंदौर: सेंट्रल जेल में इस बार गणेश उत्सव का रंग कुछ अलग ही होगा. यहां सजधज कर आई मूर्तियां बाजार से नहीं, बल्कि खुद कैदियों के हाथों से बनी हैं. खास बात यह है कि इन प्रतिमाओं को मिट्टी से नहीं, बल्कि गोबर से तैयार किया गया है, जो पूरी तरह ईको-फ्रेंडली हैं और विसर्जन के बाद पौधों के लिए खाद का काम करेंगी.
जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि करीब 20 बंदियों ने मिलकर 300 से अधिक प्रतिमाएं बनाई हैं.

इनकी बिक्री जेल परिसर के बाहर बनाए गए केंद्र पर होगी, ताकि लोग आसानी से इन्हें खरीद सकें. उन्होंने कहा “ये प्रतिमाएं इस तरह बनाई गई हैं कि इन्हें घर के गमले में भी विसर्जित किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. यह पहली बार नहीं है जब कैदियों ने अपनी रचनात्मकता से बाहर दुनिया का ध्यान खींचा हो.

कुछ दिन पहले महिला बंदियों ने राखियां बनाकर बेची थीं और अब आने वाले दिनों में दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण भी किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जेल महानिदेशक वरुण कपूर का मानना है कि कैदियों को इस तरह का प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ा काम दिया जाना जरूरी है. इससे न केवल वे जेल की सजा के दौरान सकारात्मक गतिविधियों में लगे रहते हैं, बल्कि बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी तैयार होता है. दरअसल, जेल प्रशासन का यह प्रयास केवल उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद कैदियों की जिंदगी को नई दिशा देना और पर्यावरण संरक्षण में भी भागीदारी सुनिश्चित करना है.

Next Post

ट्रक चालक पर कुत्ते से अप्राकृतिक कृत्य का आरोप

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर: शहर में एक अमानवीय घटना सामने आई है, जिसमें ट्रक चालक पर कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप लगा है. मामले की शिकायत पीपल फॉर एनिमल्स इंदौर यूनिट और निडिटेल फाउंडेशन ने लसूड़िया थाने में दर्ज कराई है.संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक अपने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।