इंदौर: शहर में एक अमानवीय घटना सामने आई है, जिसमें ट्रक चालक पर कुत्ते के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप लगा है. मामले की शिकायत पीपल फॉर एनिमल्स इंदौर यूनिट और निडिटेल फाउंडेशन ने लसूड़िया थाने में दर्ज कराई है.संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक अपने ट्रक नम्बर एनएल 01 एए 7209 में कुत्ते के साथ घृणित कृत्य कर रहा था. जैसे ही यह जानकारी मिली, तुरंत थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा गया.
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जांच के बाद विधिवत एफआईआर दर्ज की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.
