गली नंबर 11 में वाहनों में आग, पुलिस ने आरोपी को रातों-रात पकड़ा

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना गली नंबर 11 स्थित महावर कोली समाज धर्मशाला के पास हुई.

अचानक वाहनों में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मौके की जांच कर आरोपी की पहचान की और रातों-रात उसे दबोच लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है कि घटना के पीछे कारण क्या था.

Next Post

ऊषा नगर में घर से जेवर-नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ऊषा नगर एक्सटेंशन निवासी अजेय शारदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात 9 से 9:30 बजे के बीच […]

You May Like