पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली 13 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.21 प्रतिशत चढ़कर 67.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.12 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

इंफोसिस ने बर्खास्तगी विवाद के बीच प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया स्थगित

Thu Mar 13 , 2025
बेंगलुरु, 13 मार्च (वार्ता) सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने 21 अक्टूबर 2024 और 04 नवंबर 2024 बैच के प्रशिक्षुओं के लिए निर्धारित आंतरिक मूल्यांकन को स्थगित कर दिया है। पहले यह मूल्यांकन 24 फरवरी 2025 को होना था, जिसे अब 18 मार्च 2025 तक के लिए पुनर्निर्धारित […]

You May Like