17 मंडलों में एक साथ भाजपा नेताओं ने किया ओंकार जाप

जबलपुर: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा शनिवार को कचनार सिटी विजय नगर स्थित शिव मंदिर में ओंकार जाप किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में स्वाहा-स्वाहा के साथ ही मंत्र गूंजे। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 जनवरी को सहस्त्र संकल्प यात्रा का शुभारम्भ होगा । इसके पूर्व दिवस पर भाजपा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर शिवालयों में ओंकार जाप का आयोजन किया गया।

रविवार से भाजपा लगातार सहस्त्र संकल्प यात्रा के अलावा मंत्र जाप भी करेगी। जानकारी के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में कचनार सिटी स्थित मंदिर में मुख्य आयोजन के साथ 17 मंडलों के अंतर्गत शिव मंदिरो में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों द्वारा ओंकार जाप किया किया।

Next Post

अवैध कॉलोनाइजरों पर कसेगा शिकंजा: निगमायुक्त

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर: शहर को सुंदर, व्यवस्थित और धोखाधड़ी मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कॉलोनी सेल की समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया है कि शहर के भविष्य और नागरिकों की मेहनत की कमाई से खिलवाड़ करने वाले अवैध कॉलोनाइजरों को […]

You May Like