उज्जैन में वन-वे व्यवस्था फेल, दो मार्गों पर हो रहा नियमों का उल्लंघन

उज्जैन: उज्जैन शहर में 2 जून से लागू की गई वन-वे व्यवस्था दो प्रमुख मार्गों पर विफल होती नजर आ रही है. चौबीस खंभा से मराठा मार्ग होते हुए हरसिद्धि पाल और हरसिद्धि पाल से कहारवाड़ी, पान दरीबा होते हुए गुदरी मार्ग को एकांगी घोषित किया गया था. आदेश के बावजूद वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक जारी है और पुलिस-प्रशासन भी लापरवाही बरत रहा है.

दुकानदार सड़क पर सामान फैलाकर रास्ता संकरा कर देते हैं और साइन बोर्ड पर भी सामान टांग देते हैं, जिससे मार्ग और अव्यवस्थित हो जाता है. नतीजतन दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं. यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहनी थी, लेकिन सख्ती का अभाव है. कलेक्टर और एसपी द्वारा अन्य मार्गों पर भी वन-वे लागू करने की योजना बनाई गई थी, जो अब ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है. जनता वन-वे की आदत नहीं डाल पा रही है.

Next Post

इकोनॉमिक कॉरिडोर अंतिम प्रकाशन 15 जुलाई तक, फिर होगी किसानों से रजिस्ट्री

Fri Jun 13 , 2025
इंदौर:शहर के पश्चिम क्षेत्र में प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर योजना का अंतिम प्रकाशन 15 जुलाई के पहले होने की संभावना है. उक्त योजना में ग्राम नैनोद से पीथमपुर इंडस्टि्रयल एरिया को जोड़ने वाली 250 फीट चौड़ी सड़क बनेगी. इकोनॉमिक कॉरिडोर का ड्राफ्ट इस माह के अंत में पूरा हो जाएगा, फिर […]

You May Like