CM मोहन यादव बोले- जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास मिटाने की हुई थी कोशिश

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगदीशपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर का इतिहास गौरवशाली और अमिट है, लेकिन इसे जानबूझकर इतिहास के पन्नों से धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भोपाल अंचल की यह धरती वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव की प्रतीक रही है। इसी ऐतिहासिक विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से यहां मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज को इस दायरे से मुक्त रखते हुए सभी अन्य धर्मों के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने प्रदेश के 71 अस्पतालों के उन्नयन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ नए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के विस्तार पर भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाकर मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

Next Post

इंदौर में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान, 200 साइकिलिस्ट ने निकाली जागरूकता रैली

Sun Jul 19 , 2026
इंदौर। नारकोटिक्स विंग के ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत रविवार सुबह जन-जागरूकता साइकिल रैली आयोजित की गई। उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाड़ा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 200 साइकिलिस्ट शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और बैनर, स्लोगन व नारों के माध्यम […]

You May Like