पुलिस ने कांबिंग गस्त के दौरान 49 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

 

-29 गुण्डा बदमाश व 18 निगरानी बदमाशों को चेक कर दी गई हिदायत

 

सीधी। सीधी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड़ अभियान के तहत फिर कांबिंग गस्त के दौरान 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया । साथ ही कांबिंग के दौरान 29 गुण्डा बदमाश व 18 निगरानी बदमाशों को चेक कर भविष्य में अपराध न करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना/चौकी के थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 10-11 जनवरी 2025 के दरम्यानी रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 8 स्थाई वारंट एवं 41 गिरफ्तारी वारंट कुल 49 वारंट तामील किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही गस्त के दौरान 29 गुण्डा बदमाश एवं 18 निगरानी बदमाशों को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर भविष्य में अपराध कारित न करने की हिदायत दी गई है। सीधी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उपर्युक्त लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा पूर्व से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम राशि की उद्घोषणा की गई थी। इसी तारतम्य में अभियान स्तर पर कार्यवाही करते हुये सीधी पुलिस द्वारा जिले भर में सप्ताहिक कांबिंग गस्त चलाकर एक दिन में 49 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Next Post

निःशुल्क ह्रदय रोग मैडिकल कैंप कल

Sat Jan 11 , 2025
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा हृदय रोगों के उपचार हेतु निःशुल्क ह्रदय रोग मैडिकल कैंप का आयोजन 12 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिविल हॉस्पिटल, किला गेट रोड हजीरा, ग्वालियर पर आयोजित किया जा रहा है । इस कैंप में राष्ट्रीय स्तर के […]

You May Like