
सागर। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस
सेंट मैरी स्कूल, गौरनगर मकरोनिया सागर मे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी संजय दादर, संस्था प्रबंधक फादर साबू, असिस्टेंट फादर जितेन्द्र, सिस्टर शीना, प्राचार्या सजु जोबी की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत हुई । मेजर ध्यान चंद की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में खेल जगत को समर्पित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें अतिथि ने मेजर ध्यानचंद की खेल संबंधी उपलब्धियां का वर्णन किया व उपस्थित सभी छात्रों का खेल के प्रति उत्साहवर्धन किया । इसके साथ ही मैनेजर फादर साबू ने बच्चों को खेल के महत्व को समझाया एवं फादर जितेन्द्र ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के संबंधित जानकारी बच्चों से साझा की ।
