सेमलपानी में अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचे शिवराज 

रेहटी/ सलकनपुर. ग्राम सेमलपानी में अग्नि पीडि़त लोगों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहुंचकर जले हुए मकानों का निरीक्षण कर हुए नुकसान का अवलोकन किया तथा पीडि़त लोगों को लगभग 9 लाख रुपए की तत्काल सहायता दी गई. पीडि़तों को प्रधानमंत्री आवास और अन्य सहायता तत्काल दिए जाने की अधिकारियों को निर्देश दिए. इस अवसर पर उन्होंने कहा सामाजिक संगठनों द्वारा पीडि़तों को अनाज, बर्तन अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ लाखों रुपए की सहायता देने पर सामाजिक संगठन बधाई के पात्र हैं. श्री चौहान ने पीडि़त लोगों को सांत्वना देते हुये कहा कि संकट की घड़ी में मैं आप लोगों के साथ हूं. हर संभव मदद आप सभी पीडि़त लोगों को पहुंचाउंगा.सरकार से जो भी मदद होगी वह आपको दी जाएगी. अपने साथियों से भी मदद कराउंगा. इस मौके पर बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे.

Next Post

सबेरे 7 से रात 10 तक शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

Thu Apr 24 , 2025
सतना।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना नगर निगम क्षेत्र के अंदर प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों तथा कृषि कार्य के अलावा अन्य कार्यों में संलग्न ट्रैक्टर-ट्रालियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सतना के प्रतिवेदन के अनुसार […]

You May Like