
आलीराजपुर । कृषि उपज मंडी समिति, आलीराजपुर द्वारा सर्वसाधारण, आम विक्रेता किसान भाईयों एवं अनुज्ञप्तिधारी आम क्रेता व्यापारियों को सूचित किया गया है कि दिनांक 18 मई 2026, सोमवार से मंडी प्रांगण में कच्चा आम (केरी) का क्रय-विक्रय प्रारंभ किया जाएगा।
मंडी समिति ने जिले के आम उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे अपनी वन उपज आम अधिक से अधिक मात्रा में मंडी प्रांगण में लाकर खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय करें, ताकि उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक एवं उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
इसके साथ ही जो व्यक्ति या संस्था कच्चे आम का क्रय-विक्रय एवं व्यवसाय करना चाहती है, वह कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर लाइसेंस संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकती है।
