मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 2564 ने किया मतदान

रीवा। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के 25 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार 12 मई 2026 को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई. जिला न्यायालय के नवीन भवन में निर्वाचन अधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश प्रधान के नेतृत्व में मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक हुआ. भीषण गर्मी के बाबजूद अधिवक्ताओं में अपने प्रतिनिधि को निर्वाचित करने काफी उत्साह देखा गया. मध्यप्रदेश के 87441 अधिवक्ताओं में से जिला बार रीवा के 3700 सदस्यों में 2564 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किए.

इस चुनाव में कुल 122 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से अकेले रीवा से 19 अधिवक्ता उम्मीदवार शामिल हैं. नियमों के अनुसार, इस निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 25 सदस्यों का चयन किया जाना है, जिनमें 18 पुरुष और 7 महिला सदस्य शामिल होंगे. अधिवक्ताओं में अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए सुबह से ही भारी उत्साह देखा गया और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गई. रीवा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह, अखंड तिवारी, डॉक्टर संदीप पटेल, रावेंद्र मिश्रा, राजेंद्र तिवारी राजू, राकेश निगम, अवधेश सिंह, विधि सिंह, प्रवीण तिवारी, नित्यानंद मिश्रा, सुनील मिश्रा स्वदीप सिंह, अनिल सिंह गहरवार, सूर्यकांत मिश्रा, अमित तिवारी, गोपाल सिंह, सुमिता सिंह गहरवार, मनोज पांडे, अरुण सिंह शामिल है. चुनाव के परिणामों से ही तय होगा कि अगले कार्यकाल के लिए प्रदेश के अधिवक्ताओं का नेतृत्व कौन करेगा.

न्यायालयों में कामकाज बंद

मतदान के महत्व को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों में आज कार्यमुक्त घोषित किया गया है, ताकि सभी अधिवक्ता बिना किसी बाधा के वोट डाल सकें. न्यायिक कर्मचारी और न्यायाधीश भी इस चुनावी प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग कर रहे हैं. कुल 25 सदस्यों के लिए 122 उम्मीदवारो में (98 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी) मैदान में हैं.

अगली प्रक्रिया- 16 जून 2026 से मतगणना शुरू होगी. मत पत्रों की गिनती जबलपुर उच्च न्यायालय परिसर स्थित मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सभागार में चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्ति जस्टिस एसके पालो के नेतृत्व वह निर्देशन में होगा.

Next Post

एमडी तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue May 12 , 2026
मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबू खां मेवाती (61) निवासी मदारपुरा, चांदनी चौक मंदसौर पर पूर्व से 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।   […]

You May Like