ताली बस्ती जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील, नालियों के अभाव में भरा रहता है गंदा पानी

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 40 में मुख्य सड़क से ताली बस्ती की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के एक ओर नालियां सफाई और चौड़ीकरण के अभाव में गंदगी से पट चुकी हैं, जबकि दूसरी ओर नाली का नामोनिशान तक नहीं है।

परिणामस्वरूप घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता रहता है, जिससे सड़कों की हालत और भी बिगड़ गई है।
बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक और स्कूटी चालकों के फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द सड़क और नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है तथा इस दिशा में निगमायुक्त का ध्यान आकर्षित कराया है।

Next Post

एनसीएल निगाही खदान में हादसा, चालक की मौत

Wed Oct 8 , 2025
सिंगरौली: एनसीएल परियोजना निगाही के खदान में आज तड़के एक कोल वाहन के पलट जाने से चालक की मौत हो गई। गुस्साए चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया यह घटना नवानगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, निगाही ईस्ट क्षेत्र में देर रात करीब 3:30 बजे कोल परिवहन में […]

You May Like