मुख्यमंत्री ने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 9 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद “ज्ञान, शील, एकता” के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थी और युवा शक्ति को राष्ट्रसेवा के संस्कार प्रदान करने वाला संगठन है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश के नवनिर्माण में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और राष्ट्रहित में अपना योगदान देते रहेंगे।

.....

Next Post

मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से गैंगरेप, भाई को भेजा वीडियो

Thu Jul 9 , 2026
भोपाल, 9 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेजा, जिसके बाद परिजन ने पुलिस से शिकायत की। […]

You May Like