मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से गैंगरेप, भाई को भेजा वीडियो

भोपाल, 9 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात का वीडियो बनाकर पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेजा, जिसके बाद परिजन ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। मोहल्ले के दो युवक कई दिनों से उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहे थे। वही 1 जुलाई को दोनों आरोपी उसे बात करने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण पीड़िता घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दे सकी।
करीब पांच दिन बाद आरोपियों ने वीडियो पीड़िता के भाई के मोबाइल पर भेजा और अन्य लोगों को भी शेयर किया। वीडियो देखने के बाद परिजन बुधवार रात थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

.....

Next Post

तनावमुक्त और एकाग्र कार्यशैली पर जोर, एयरपोर्ट में ध्यान सत्र आयोजित

Thu Jul 9 , 2026
जबलपुर। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जबलपुर डुमना विमान तल में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गत दिवस “इनर क्लैरिटी फॉर ऑपरेशनल एक्सीलेंस” विषय पर विशेष ज्ञान एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य […]

You May Like