नरवई की आग में 5 घर जले, महिला की मौत पर पटवारी निलंबित

सतना। प्रशासन द्वारा नरवई जलाने पर भले ही रोक लगा दी गई हो, लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटनाएं हर रोज व्यवस्था को खुली चुनौती देती नजर आ रही हैं. नतीजतन हवा के असर से बेकाबू होती जा रही नरवई की आग से लोगों के जीवन पर संकट मंडराता नजर आने लगा है. इसी कड़ी में नरवई की आग की चपेट में आने के कारण 5 परिवारों का घर और गृहस्थी जलकर खाक हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोरी गांव में कुछ लोगों ने अपने खेत की नरवई को नष्ट करने के लिए आग लगा दी. लेकिन हवा की तेज गति के साथ नरवई में लगी आग बेकाबू हो गई. देखते ही देखते आग खेतों से होती हुई निकट स्थित बस्ती तक पहुंच गई. संकट मंडराता देख स्थानीय रहवासियों ने अपने पास उपलब्ध संसाधनों से आग को नियंत्रित करने के प्रयास शुरु किए. लेकिन आग की बढ़ती विकरालता के आगे उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ. लिहाजा आनन-फानन में घटना की सूचना दमकल को दी गई. कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों ने आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. बस्ती में मौजूद 5 घर आग की भेंट चढ़ चुके थे. बताया गया कि बस्ती के रहवासी वीरेंद्र दाहिया, प्रमोद दाहिया, रामभुवन दाहिया, दिलीप दाहिया और मिथुन दाहिया के यहां लगी आग से न सिर्फ उनका घर बल्कि उनकी गृहस्थी भी पूरी तरह खाक हो गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटर पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिजनों से आवश्यक जानकारी ली. उधर,

कोटर तहसील के ग्राम खम्हरिया में पराली जलाने से उठी भीषण आग में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शासन के निर्देशों के बावजूद हल्का पटवारी कमलेश चौधरी द्वारा समय पर सूचना और कार्रवाई नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर. एन. खरे ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय कोटर रहेगा।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को रखा बरकरार रखा

Mon Apr 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय का वह आदेश जिसमें हिन्दू पक्ष को अपनी शिकायत में संशोधन करने और शाही ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि विवाद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पक्ष के रूप में जोड़ने की अनुमति दी गई थी, वह प्रथम […]

You May Like