लजुब्लजाना, 20 अगस्त (वार्ता) स्लोवेनिया ने जॉर्डन के रास्ते गाजा के लिए मानवीय सहायता की पहली खेप पहुंची है।
स्लोवेनिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के भंडार से खाद्य सामग्री और कंबल सहित यह सहायता एक स्पार्टन सैन्य मालवाहक विमान द्वारा पहुँचाई गयी है। दो और उड़ानें निर्धारित हैं और सभी आपूर्ति अगस्त के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।
मंत्रालय के अनुसार, यह खेप जॉर्डन में अम्मान के पास एक सैन्य हवाई अड्डे पर प्राप्त हुयी। रक्षा मंत्री बोरुत साजोविक ने इस अभियान के बारे में बताया कि गाजा में नागरिक लगभग दो वर्षों से संघर्ष झेल रहे हैं और इस क्षेत्र तक सीमित मानवीय सहायता पहुंच पा रही है।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में स्लोवेनिया की सरकार ने गाजा के लिए 870,500 यूरो की अतिरिक्त मानवीय सहायता को मंज़ूरी दी थी, जो मुख्य रूप से खाद्य सामग्री और कंबल के रूप में थी।

