न्यूयॉर्क 20 अगस्त (वार्ता) इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर बीमारी का हवाला देते हुए सिनसिनाटी ओपन के फाइनल मैच से रिटायर होने के बाद यूएस ओपन मिश्रित युगल से अपना नाम वापस ले लिया है।
यूएस ओपन 2025 ने मंगलवार को पुष्टि की कि जैनिक सिनर ने कैटरीना सिनियाकोवा के साथ अपने निर्धारित मिश्रित युगल के पहले दौर से नाम वापस ले लिया है।
सिनर और सिनियाकोवा की जोड़ी को लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में बेलिंडा बेनसिक और अलेक्जेंडर ज्वेरेव की मिश्रित युगल जोड़ी से मुकाबला करना था लेकिन सिनर के इस टूर्नामेंट से हटने के बाद अब उनकी जगह वैकल्पिक टीम में डेनियल कॉलिन्स और क्रिश्चियन हैरिसन को जगह दी गई है।
जैनिक सिनर यूएस ओपन मिश्रित युगल से हटे
