मोरेकम्बे ने अश्विर सिंह जोहल को टीम प्रबंधक किया नियुक्त

लंदन 20 अगस्त (वार्ता) ब्रिटेन के न्यू मोरेकम्बे फुटबॉल क्लब ने अश्विर सिंह जोहल को टीम का प्रबंधक नियुक्त किया है।

मंगलवार को हुई इस नियुक्त के साथ ही सिंह जोहल किसी पेशेवर ब्रिटिश क्लब का प्रभार संभालने वाले पहले सिख बन गए। उन्होंने कभी पेशेवर फुटबॉल नहीं खेला। वह लीसेस्टर में 10 साल कोचिंग टीम का हिस्सा थे। यूईएफए प्रो लाइसेंस प्राप्त करने वाले सबसे युवा कोचों में से एक हैं।

30 वर्षीय जोहल ने डेरेक एडम्स का स्थान लिया, जिन्हें सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया था। यह कदम नए मालिकों पंजाब वॉरियर्स द्वारा क्लब का अधिग्रहण पूरा करने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया। मोरेकेम्बे को पिछले सत्र में स्काई बेट लीग टू के नियमों का पालन न करने के कारण निलंबित कर दिया गया था तथा उनके पहले दो नेशनल लीग खेल स्थगित कर दिए गए थे।

क्लब की वेबसाइट को दिए एक साक्षात्कार में जोहाल कहा, “ इस समय हमारी प्राथमिकता उन खिलाड़ियों की पहचान करना है जिनकी हमें टीम में आवश्यकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो कि मोरेकेम्बे फुटबॉल क्लब नेशनल लीग में अच्छा प्रदर्शन कर सके।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस वर्ष की अल्पकालिक योजना यह सुनिश्चित करना है कि हम रोमांचक, ऊर्जावान फुटबॉल खेलकर और कड़ी मेहनत करके नेशनल लीग में अपना स्थान बनाए रखें।”

Next Post

इजरायल टैंक, बख्तरबंद गाड़ी निर्माण पर करेगा 1.5 अरब डॉलर का निवेश

Wed Aug 20 , 2025
यरुशलम, 20 अगस्त (वार्ता) इजरायल की रक्षा खरीद समिति ने टैंक और बख्तरबंद वाहनों के निर्माण और विकास के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर की एक खास योजना को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम ने देश की रक्षा […]

You May Like