इजरायल टैंक, बख्तरबंद गाड़ी निर्माण पर करेगा 1.5 अरब डॉलर का निवेश

यरुशलम, 20 अगस्त (वार्ता) इजरायल की रक्षा खरीद समिति ने टैंक और बख्तरबंद वाहनों के निर्माण और विकास के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर की एक खास योजना को मंजूरी दी है।

रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम ने देश की रक्षा खरीद समिति के समक्ष यह योजना पेश की। इसके तहत अगले पाँच सालों में टैंकों और बख्तरबंद वाहनों की क्षमता बढ़ाने के लिए डेढ़ अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।

श्री काट्ज ने योजना पेश करते हुए कहा, “हम इज़राइल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे और देश के भविष्य की रक्षा के लिए अपनी सेनाओं में निवेश करते रहेंगे।”

श्री बारम ने कहा कि बख्तरबंद वाहनों के उत्पादन में तेजी लाना, मौजूदा संघर्ष में हमारी जरूरतों को पूरा करने और आने वाले दशक के लिए तैयारी करने की मंत्रालय की रणनीति का हिस्सा है।

 

Next Post

राज्य स्तरीय संतृप्ति अभियान में सात वर्तमान और पांच पूर्व कलेक्टर सम्मानित

Wed Aug 20 , 2025
भोपाल: राज्य स्तरीय संतृप्ति अभियान समापन समारोह में बुधवार को प्रदेश के सात मौजूदा और पांच तत्कालीन कलेक्टरों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को मेडल पहनाकर […]

You May Like