
बालाघाट: ज़िले के कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन और जिला आयुष अधिकारी डॉ. मिलिंद चौधरी के मार्गदर्शन में 01 अक्टूबर को आयुष विभाग द्वारा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बैहर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निःशुल्क वृद्ध जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन, शुगर और रक्तचाप की जांच की गई और निःशुल्क आयुर्वेद औषधियाँ प्रदान की गईं।
शिविर में सेवा निवृत तहसीलदार श्री सुधीर ताराम, श्री अशोक दीक्षित और अन्य पेंशनर्स उपस्थित रहे। आयुष विभाग के डॉ. सवेदिता कुमरे, डॉ. देवेश चौहान और डॉ. मयंक उइके ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सालय स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।
