
बागली। बागली न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन संपन्न हुआ लोक अदालत में जिला न्यायाधीश एस आर सीनम,
व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक
बबीता प्रजापति, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती
वीणा अग्निहोत्री, श्रीमती आयुषी मालवीय, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार वरिष्ठ अभिभाषक राजेंद्र ईनाणी प्रवीण चौधरी सूर्य प्रकाश गुप्ता है
सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे इस दौरान जिला न्यायाधीश आर एस सीनम
ने कहा कि वाद विवाद का स्थाई समाधान लोक अदालत के माध्यम से हो सकता है।
लोक अदालत के जरिए
परस्पर सुलह और समझौते से
न्यायालय में लंबित प्रकरणों का
अंतिम रूप से निराकरण होता है।
इस अवसर पर सिविल जज वर्ग एक श्रीमती बबीता प्रजापत ने कहा कि आपसी मनमुटाव,
वैमनस्य समाप्त होकर
प्रेम और स्नेह की ज्योति
लोक अदालत में प्रज्ज्वलित होती है।
