महान नदी में दो बच्चों के डूबने से मौत

सिंगरौली । जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। महान नदी में नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की पुष्टि पुलिस ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सरई थाना अंतर्गत तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र के फुलझर गांव में बच्चे नदी में नहाने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से आशीष सिंह उम्र 5 वर्ष पिता लल्लू सिंह निवासी बकहुल बोदरा टोला तथा रोशनी सिंह पिता शिवभान सिंह उम्र 13 वर्ष निवासी दहजुड़ में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने बताया कि बच्ची व बालक सुबह डूबी थी। मृतक के परिजनों को कहीं से जानकारी लगी। महान नदी से तलाश किये, लेकिन तब तक में दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछतांछ की जा रही है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर ही है।

Next Post

अधूरे एनएच-39 पर फिर हादसा, दो युवक घायल

Mon Jun 22 , 2026
सिंगरौली । 14 वर्षों से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर एक बार फिर गंभीर सड़क दुर्घटना ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनी स्थित खाखन पुल के समीप कोयला लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक […]

You May Like