डायरेक्ट सेलिंग नियमों से सेक्टर में पारदर्शिता: धामी

गुरुग्राम, 27 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 2021 के उपभोक्ता संरक्षण एवं डायरेक्ट सेलिंग नियमों से इस सेक्टर में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा है। इससे उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित हुए हैं और लाखों लोगों का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने यहां आत्मनिर्भर भारत का विजय पर्व’ कार्यक्रम में कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों से भारत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बन रहा है और युवा उद्यमिता में नयी पहचान बना रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को महत्वपूर्ण बताते हुए धामी ने कहा कि यह क्षेत्र युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कहा कि ऐसे आयोजन स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों की भागीदारी इस बदलाव का प्रमाण है।

इस मौके पर सफल डायरेक्ट सेलर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, जबकि ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत नेताओं की आकृतियां आकाश में उकेरी गयीं।

पूरे आयोजन में आत्मनिर्भर भारत, स्वरोजगार और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

 

Next Post

अकोला में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस हुआ, मौसम विज्ञान विभाग ने दी लू की चेतावनी

Mon Apr 27 , 2026
अकोला, 27 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भीषण गर्मी जारी है और अकोला में अब तक का सबसे अधिक तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष जिले में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। महाराष्ट्र के सबसे गर्म शहरों में गिने जाने वाले अकोला […]

You May Like