कैनबरा (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2022 के बाद से रूस के खिलाफ सबसे बड़ा प्रतिबंध पैकेज लगाया है। जिसमें 70 व्यक्तियों और 79 संस्थाओं को निशाना बनाया गया है। देश की सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी।बयान में सरकार ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने आज 70 व्यक्तियों पर और अधिक लक्षित वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं और 79 संस्थाओं पर लक्षित वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं।”
यह निर्दिष्ट किया गया है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य अन्य बातों के अलावा, मंत्रियों, न्यायाधीशों और अभियोजकों सहित रूस के नए क्षेत्रों के प्रशासन पर है।बयान में कहा गया, “प्रतिबंध रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य सहयोग को गहरा करने में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं को भी निशाना बनाते हैं।”
