
रीवा, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरण सिंह के निर्देश पर गढ़ थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने बीती रात्रि रीवा प्रयागराज मार्ग पर घेराबंदी कर लग्जरी कार सहित नशीली कफ सिरप की खेप और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गढ पुलिस टीम को बीती रात्रि गश्त के दौरान घूमा नेशनल हाइवे से सटे पाण्डेय ढाबा के पीछे तरफ संदिग्ध गतिवधियो में खड़ी कार नजर आई
पुलिस को इसी कार से अवैध मादक पदार्थ नशीली कफ सीरप के परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर स्टाफ सहित रेड कार्यवाही कर कार में लोड 5 पेटी में कुल 600 नग सीसी नशीली कर कीमती 11लाख 7600 रूपये जप्त की गई।
पुलिस ने मौके से आरोपी अतुल कुशवाहा पिता बृजकिशोर कुशवाहा निवासी ग्राम कोलसरा थाना खीरी जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश से जप्त कर मौके की कार्यवाही के बाद आरोपी अतुल कुमार कुशवाहा को एनडीपीएस कोर्ट रीवा के समक्ष पेश किया गया है। जहा से उसे जेल भेज दिया गया है।
