शिवपुरी। शिवपुरी के नेशनल हाईवे-46 पर बदरवास थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक साल की बच्ची समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, परिवार आगरा से कार में सवार होकर गुना जा रहा था। इसी दौरान नई तहसील के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कार में फंसे लोगों की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे बाइक सवार सुनील प्रजापति और नवीन प्रजापति ने रुककर उन्हें बाहर निकाला। वहीं, हरीश अग्रवाल और जीतू यादव ने जेसीबी की मदद से कार को हटवाया।
हादसे में 65 वर्षीय नीलेंद्र जैन, 60 वर्षीय मृदुला जैन, 40 वर्षीय अतिशय जैन, 33 वर्षीय निष्ठा जैन और एक साल की यवनी जैन घायल हुई हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुना रेफर कर दिया गया।
