कच्चे तेल के दबाव में रुपया 20 पैसे टूटा

मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 20 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.28 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सात पैसे की मजबूती के साथ 95.08 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज एक प्रतिशत से अधिक चढ़कर एक बार फिर 115 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया।

रुपये की शुरुआत सात पैसे की मजबूती के साथ 95.01 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 94.99 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ने के बाद गिरावट में चला गया। बीच कारोबार में 95.29 रुपये प्रति डॉलर तक उतरने के बाद अंत में 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने बताया कि वाणिज्यिक बैंकों ने भी आज डॉलर की खरीद बढ़ा दी थी जिससे रुपये पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में 91.01 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश करने से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही।

Next Post

शहरों को उद्योग निवेश और रोजगार के केंद्र बनाएगी सरकार : डॉ. यादव

Wed Oct 28 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार शहरों को व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहरी विकास केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि ऐसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए, जो उद्योगों को बढ़ावा दें, […]

You May Like