जीआरपी पुलिस को 14.35 लाख के जेवरों व नगदीसे भरा बैग मिला

पुलिस बैग के मालिक की तलाश में

नव भारत न्यूज

इंदौर. जीआरपी पुलिस को रतलाम रेलवे स्टेशन पर सोने-चांदी व डायमंड से भरा एक लावारीस बैग मिला. बैग में रखे जेवरात व कुछ नगदी रुपए हैं, जिसकी कीमत लगभग 14.35 लाख रुपए बताई जा रही है. रेलवे पुलिस अब बैग के मालिक की तलाश कर रही है.

रेलवे पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर, विशेषकर रंगपंचमी के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बुधवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए एक लावारिस बैग से 14.35 लाख रुपए मूल्य की नकदी और आभूषण बरामद किए. प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ी देहरादून एक्सप्रेस जो हरिद्वार से मुंबई की और जा रही थी, में चेकिंग के दौरान यात्रियों गगन सोनी, शैलेष सोनी और चिराग कटारिया ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों को एक लावारिस बैग के बारे में सूचना दी. सूचना मिलने पर प्रधान अरक्षक महेन्द्र रावत और आरक्षक अनिल देवल द्वारा बैग को जीआरपी थाना लाकर जांच की गई. थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र तिवारी और गवाहों की उपस्थिति में बैग खोला गया, जिसमें एक लाख 84 हजार की नगदी के साथ ही 143.680 ग्राम सोने के आभूषण जिसका अनुमानित मुल्य 12 लाख 48 हजार रुपए के साथ ही 45 ग्राम चांदी जैसी कोई धातु पाई गई. जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ जब्ती बनाई गई. मौके पर पंचनामा तैयार कर बैग को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है. रेल अधीक्षक कोरी ने बताया कि अब जीआरपी उक्त बैग के असली वारीस की तलाश कर रही है. यदि किसी भी यात्री का इस संपत्ति पर दावा है तो वह आवश्यक दस्तावेजों सहित जीआरपी थाने से संपर्क कर सकता है.

Next Post

सेनाओं की मारक क्षमता बढाने के लिए 54 हजार करोड़ रूपये के रक्षा सौदे मंजूर

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) सरकार ने तीनों सेनाओं की मारक क्षमता बढाने के लिए 54 हजार करोड़ रूपये के रक्षा सौदों को आज मंजूरी दे दी जिसमें सेना के टैंकों के लिए अधिक शक्तिशाली ईंजन, नौसेना के लिए पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो और वायु सेना के लिए निगरानी प्रणाली अवाक्स […]

You May Like