सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये नौ विकेट पर 156 रन

हैदराबाद , 05 अप्रैल (वार्ता) हाइनरिक क्लासन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सनराइर्ज हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सपुर जायंट्स् के खिलाफ नौ विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनाइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 26 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (शून्य), ट्रैविस हेड (सात), ईशान किशन (एक) और लियम लिविंगस्टन (14) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय हाइनरिक क्लासन और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन जोड़े। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक बनाये।

18वें ओवर में एम सिद्धार्थ ने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (56) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में आवेश खान ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। हाइनरिक क्लासन ने 41 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रन बनाये। अगली गेंद पर उन्होंने हर्ष दुबे (शून्य) का भी शिकार कर लिया। शिवांग कुमार (पांच) रन बनाकर आउट हुये। पारी के आखिरी ओवर में हर्षल पटेल (पांच) रनआउट हुये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 156 रन का स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिये। एम सिद्धार्थ और दिग्वेश राठी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

केकेआर वापसी की तलाश में, पंजाब किंग्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

Sun Apr 5 , 2026
कोलकाता, 05 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 12वें मैच में यहां ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में बिल्कुल अलग फॉर्म और आत्मविश्वास के स्तर के साथ उतर रही हैं। केकेआर जहां वापसी की तलाश में होगी वहीं पंजाब […]

You May Like

मनोरंजन