दमोह: मानसिक रूप से विक्षिप्त 60 वर्षीय व्यक्ति ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.जिसका उपचार जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर उमेश तंतुवाय द्वारा किया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इटवा, सागर नाका दमोह निवासी करन सिंह पिता गोदन सिंह उम्र 60 वर्ष की हालत डॉक्टर द्वारा गंभीर बताई जा रही है और रेफर किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।
