कटनी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, व्यापारी पर 60 लाख का जुर्माना

कटनी:शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर बरगवां क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध निर्मित एक भवन पर लगभग 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।जानकारी के अनुसार संबंधित भवन निर्माण नगर निगम की निर्धारित अनुमति एवं भवन निर्माण नियमों की अनदेखी कर किया गया था। जांच के बाद इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में पाते हुए निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
प्रभावशाली लोगों को भी नहीं मिलेगी छूट
नगर निगम की इस कार्रवाई को प्रशासन का सख्त संदेश माना जा रहा है। आम नागरिक जहां भवन निर्माण नियमों का पालन करते हैं, वहीं कुछ प्रभावशाली लोग रसूख के दम पर नियमों की अनदेखी करते रहे हैं। निगम की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून सभी के लिए समान है।
और मामलों पर भी होगी कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण के कई अन्य मामलों को चिन्हित किया गया है। आने वाले समय में ऐसे निर्माणों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Next Post

डॉ अंबेडकर को सीएम डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

Sun Apr 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब के देश निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव […]

You May Like