जमीन से हमला करने वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल उडान परीक्षण

नयी दिल्ली 15 जून (वार्ता) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ज़मीन पर हमला करने वाली लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत परीक्षण रेंज , चांदीपुर में विभिन्न ट्रैकिंग उपकरणों से मिले डेटा के अनुसार, परीक्षण के सभी लक्ष्य पूरी तरह से हासिल कर लिए गए।

यह देश में ही विकसित मिसाइल है, जिसके सभी सब-सिस्टम डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों द्वारा विकसित किए गए हैं। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, बेंगलुरु इसकी नोडल प्रयोगशाला है। इस लॉन्च के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय नौसेना तथा भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधि मौजूद थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान परीक्षण पर डीआरडीओ टीम और उद्योग भागीदारों को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने प्रक्षेपण के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी की। उन्होंने सफल उड़ान परीक्षण में शामिल टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी।

 

Next Post

छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर देश की अनिवार्य आवश्कता है, शांति विधेयक परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के डॉ भाभा के वचन की सिद्धि है: डॉ जितेंद्र सिंह

Mon Jun 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि देश में बिजली तैयार करने के लिए छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर अब कोई विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्यता बनने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी क्षेत्र […]

You May Like