एनएच-135 के मामले में नेता मौन

सिंगरौली । प्रयागराज-चितरंगी बाया सिंगरौली नेशनल हाईवे-135 सी के एलाइनमेंट निरस्त होने के बाद भाजपा नेताओं की चुप्पी पर कई तरह के सवाल खड़े किये जा रहे हैं।दरअसल नेशनल हाईवे-135 सी प्रयागराज-सिंगरौली का एलाइनमेंट पिछले दो वर्ष पूर्व निरस्त कर दिया गया और तब से अब तक दूसरे एलाइनमेंट यानी रूट की सिर्फ चर्चा तक हो रही है। आगे की प्रक्रिया में गति न दिखाई देने पर चितरंगी एवं कोरावल क्षेत्र के युवाओं में भाजपा नेताओं के कामकाज एवं उनके रवैया को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। कोरावल क्षेत्र के अधिकांश युवा वर्ग इस बात से दु:खी हैं कि एलाइनमेंट क्यों निरस्त कराया गया और यदि मुआवजा जीवी मकान अपने भूमियों में बनाए थे तो कौन सा गुनाह किये थे।

कहीं न कहीं भाजपा जनप्रतिनिधियों की आपसी खीचातानी का यह प्रस्तावित सड़क शिकार हो गई है और आगे भी सड़क बनने की उम्मीद ही नही दिख रही है और भाजपा के सांसद, विधायक एवं मंत्री की दिलचस्पी भी नही दिखाई दे रही है, इसके पीछे कारण क्या है, इसे तो कोई बताने को तैयार नही है, परंतु दूसरा एलाइनमेंट अब तक फाईनल क्यों नही हुआ, इसके प्रति विशेष विशेष रूचि नही ले रहे हैं। लिहाजा प्रस्तावित प्रयागराज बाया सिंगरौली एनएच-135 के कार्य में ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। यहां के युवाओं ने सीधे तौर पर भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुये कहा है कि आगे आने वाले दिनों में भाजपा नेताओं को इसका जवाब भी देना पड़ेगा।
इनका कहना:-
प्रयागराज-सिंगरौली एनएच-135 के मामले में जनप्रतिनिधियों की लापरवाही सामने दिख रही है। जिसके चलते इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर ग्रहण लगा है। कहीं न कहीं इससे विकास कार्य प्रभावित हुआ है। जनता सब देख रही है। सड़क का कार्य इस क्षेत्र के लिए जरूरी है।
लाल सिंह बैस, निवासी खम्हरिया
इनका कहना:-
प्रयागराज-सिंगरौली के सड़क न बनने से यहां के युवाओं का सबसे बड़ा नुकसान हो रहा है। जनप्रतिनिधि खुद क्रेडिट लेना चाहते हैं, दूसरों के विकास प्रस्ताव को दूसरे नेता पचा नही पाते और इसी का शिकार यह सड़क हुई है।
अमरेश जायसवाल, खम्हारडीह
इनका कहना:-
सरकार यदि सड़क नही बना रही है तो हम लोगों की जमीन को मुक्त कर दे, ताकि इसकी बिक्री भी कर सके। सरकार की दोहरा मापदण्ड दिख रहा है। इसका खामियाजा कोरावल एवं चितरंगी क्षेत्र के लोग भुगत रहे हैं।
शिवगंगा साहू . छतैनी

Next Post

विकास के नाम पर जंगलों पर वार? मास्टर प्लान 2047 पर पर्यावरणविदों का विरोध

Fri Nov 27 , 2026
भोपाल। विकास के नाम पर जंगलों के बीच सड़कें बनाने की तैयारी… लेकिन इन रास्तों से इंसानों की नहीं, बाघों और दूसरे वन्यजीवों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है! मामला मास्टर प्लान 2047 का है। इसमें चंदनपुरा और आसपास के जंगलों से तीन सड़कें निकालने का प्रस्ताव है। […]

You May Like